Luthra Brothers Detained in Thailand: गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद भारत से भागे उसके मालिकों सौरभ लूथरा और उसके भाई गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि नाइटक्लब के सह-मालिकों को भारत सरकार के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल का 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी किया गया था। 6 दिसंबर को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद दोनों भाई पुलिस से बचने के लिए भारत छोड़कर चले गए थे।
