Get App

LaGuardia Airport Accident: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, 100 यात्री थे सवार

LaGuardia Airport Accident: एयर कनाडा की फ्लाइट 8646 मोंट्रियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने के बाद हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद जब विमान रनवे से गेट की ओर जा रहा था, तभी उसकी एक फायर ट्रक से टक्कर हो गई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 11:50 AM
LaGuardia Airport Accident: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, 100 यात्री थे सवार
न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान

LaGuardia Airport Accident: एयर कनाडा की फ्लाइट 8646 मोंट्रियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने के बाद हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद जब विमान रनवे से गेट की ओर जा रहा था, तभी उसकी एक फायर ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके बाद यह हादसा हुआ। बता दें कि विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे।

इस टक्कर में विमान और फायर ट्रक दोनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि टक्कर के समय विमान जमीन पर चल रहा था।

घटना के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने लागार्डिया एयरपोर्ट पर सभी विमानों की उड़ान अस्थायी रूप से रोक दी। FAA ने बताया कि यह कदम इमरजेंसी स्थिति के कारण उठाया गया है और यह रोक 05:30 GMT तक लागू रहेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस समय को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें