Get App

Reza Pahlavi: 'मैं नेतृत्व के लिए हूं तैयार, ईरान को फिर से बनाएंगे महान...', रजा पहलवी ने अमेरिका से की सैन्य हमले तेज करने की मांग

Reza Pahlavi Iran: पहलवी ने एक ऐसे ईरान का खाका पेश किया जो दुनिया के लिए सुरक्षा खतरा नहीं, बल्कि एक आर्थिक भागीदार होगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान की नई साझेदारी अगले एक दशक में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का योगदान दे सकती है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 1:39 PM
Reza Pahlavi: 'मैं नेतृत्व के लिए हूं तैयार, ईरान को फिर से बनाएंगे महान...', रजा पहलवी ने अमेरिका से की सैन्य हमले तेज करने की मांग
पहलवी ने कहा, 'मेरा इरादा ईरान को फिर से महान बनाने का है'

Reza Pahlavi: ईरान के अंतिम शाह के निर्वासित बेटे रजा पहलवी ने तेहरान के मौजूदा शासन के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। अमेरिका के डलास में आयोजित 'कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस' में बोलते हुए पहलवी ने अमेरिका से ईरान पर सैन्य हमले तेज करने की अपील की और खुद को सत्ता परिवर्तन के बाद देश की कमान संभालने वाले नेता के तौर पर पेश किया।

ट्रंप की तर्ज पर पहलवी का नारा- 'मेक ईरान ग्रेट अगेन'

रजा पहलवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मशहूर नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की तर्ज पर अपना विजन साझा किया। पहलवी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं, मेरा इरादा ईरान को फिर से महान बनाने का है।' उन्होंने समर्थकों से कहा कि वह ईरान में एक लोकतांत्रिक बदलाव का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका दावा है कि उनके नेतृत्व में ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं, उग्रवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे वैश्विक व्यापारिक मार्गों के लिए खतरा बनना छोड़ देगा।

'चरमपंथियों के बजाय इंजीनियरों का निर्यात'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें