Get App

Mamata Banerjee: 'ममता जी, क्या कोई हिंदुओं के लिए है?': लंदन में बंगाल सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, लोगों ने पूछे तीखे सवाल, लगे 'गो बैक' के नारे

Mamata Banerjee News: एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर बल दिया और कहा कि समाज में विभाजन प्रतिकूल परिणाम देता है। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाया। उसने पूछा कि ममता जी, क्या कोई हिंदुओं के लिए है?

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 11:16 AM
Mamata Banerjee: 'ममता जी, क्या कोई हिंदुओं के लिए है?': लंदन में बंगाल सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, लोगों ने पूछे तीखे सवाल, लगे 'गो बैक' के नारे
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लोगों ने तीखे सवाल किए

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार (27 मार्च) को लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्र नेताओं ने 'गो बैक' के नारे लगाए। साथ ही बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों पर सवाल किए। हालांकि, मुख्यमंत्री बनर्जी ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और शिष्टाचार बनाए रखते हुए प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया।

एक सभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर बल दिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाया। उसने पूछा- "ममता जी, क्या कोई हिंदुओं के लिए है?", तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, "मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी के लिए हूं"। प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में निवेश और चुनाव संबंधी हिंसा जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए।

बनर्जी ने उन्हें याद दिलाया कि मामले की जांच केंद्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा- "यह मामला लंबित है, और यह अब हमारे हाथ में नहीं है।" उन्होंने कहा, "जब मैं कुर्सी पर होती हूं, तो मैं समाज को बांट नहीं सकती। मुझे कमजोर वर्गों और गरीबों का ध्यान रखना होता है। हमें उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। साथ ही, हमें सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लिए मिलकर काम करना चाहिए, उनके साथ आगे बढ़ना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।"

अचानक शुरू हो गया विरोध

सब समाचार

+ और भी पढ़ें