Marco Rubio: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब अपने निर्णायक दौर में पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने में उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईरान के खिलाफ जारी 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जल्द ही अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है।
