Kuwait Airport Attack: कुवैत एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका, ईरान ने ड्रोन से किया फ्यूल टैंक पर हमला

Kuwait Airport Attack: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को एक महीना पूरा होने वाला है, ऐसे में मंगलवार रात ईरानी ड्रोन हमलों के बाद कुवैत एयरपोर्ट और आसपास के अन्य ठिकानों पर धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। खाड़ी देश के सिविल एविएशन विभाग ने बुधवार को बताया कि ड्रोन ने एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया।

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
कुवैत एयरपोर्ट पर जोरदार धमाका, ईरान ने ड्रोन से किया फ्यूल टैंक पर हमला

Kuwait Airport Attack: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को एक महीना पूरा होने वाला है, ऐसे में मंगलवार रात ईरानी ड्रोन हमलों के बाद कुवैत एयरपोर्ट और आसपास के अन्य ठिकानों पर धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। खाड़ी देश के सिविल एविएशन विभाग ने बुधवार को बताया कि ड्रोन ने एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया जिससे आग लग गई। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमले में कम नुकसान हुआ है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सेना ने X पर पोस्ट किया, "कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम वर्तमान में दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है।"

वहीं, कुवैत नेशनल गार्ड ने एक बयान में कहा कि उसकी टीम ने छह ड्रोनों को रोका।


कुवैत एयरपोर्ट कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए काफी हद तक बंद है और 28 फरवरी को क्षेत्रीय युद्ध शुरू होने के बाद से इस पर कई बार हमले हो चुके हैं। बता दें कि यह युद्ध तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत सहित कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

14 मार्च को, सिविल एविएशन विभाग ने कहा कि "कई ड्रोन" से किए गए हमले में एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया और "इसके रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा गया।"

8 मार्च को एयरपोर्ट पर ड्रोन ने फ्यूल टैंकों को निशाना बनाया, और इससे पहले एक हमले में पैसेंजर टर्मिनल पर भी हमला हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुछ नुकसान भी हुआ।

उसी दिन, सऊदी अरब ने कहा कि उसने अपने पूर्वी हिस्से में चार ड्रोन मार गिराए।

वहीं, इजराइल ने लेबनान के बेरूत पर लगातार हमले किए हैं, और कहा है कि वह ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह से जुड़े ठीकानों को निशाना बना रहा है।

मंगलवार को ईरान ने इजराइल पर 12वीं बार मिसाइल से हमला किया, जबकि लेबनान से दागे गए रॉकेट्स के कारण इजरायल के उत्तरी हिस्से में घंटों तक हवाई हमले के सायरन बजते रहे और कम से कम एक महिला की मौत हो गई।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 बिंदुओं वाला युद्धविराम प्रस्ताव दिया है, जिसे पाकिस्तान के जरिए ईरान को सौंपा गया था। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सेना क्षेत्र में पहले से मौजूद लगभग 50,000 सैनिकों की संख्या बढ़ाने के लिए 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से कम से कम 1,000 और सैनिकों को बुलाने की तैयारी कर रही है। पेंटागन दो मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट्स को भी तैनात करने की योजना में है, जिससे क्षेत्र में लगभग 5,000 मरीन और हजारों नौसैनिकों की संख्या बढ़ जाएगी।

ईरान के साथ हुई बातचीत में प्रगति का जिक्र करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने तेल और गैस से संबंधित एक "तोहफा" दिया है। यह बात उन्होंने पत्रकारों से यह कहने के एक दिन बाद कही कि मध्य पूर्वी देश युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में बोलते हुए कहा, "उन्होंने हमें एक तोहफा दिया है, और वह तोहफा आज पहुंचा है। यह एक बहुत बड़ा तोहफा था, जिसकी कीमत बहुत अधिक थी। और मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि वह तोहफा क्या है, लेकिन यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।"

यह भी पढ़ें: US-Israel-Iran War: क्या ईरान नहीं चाहता जंग खत्म हो? बातचीत के बीच इजरायल, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर की मिसाइलों की बौछार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।