Get App

Middle East Crisis: दुनिया क्रूड के लिए तरस रही, ईरान ऑयल बेचकर करोड़ों डॉलर कमा रहा

मध्यपूर्व में लड़ाई शुरू होने के बाद ईरान को क्रूड ऑयल के मामले में दो तरफ से फायदा हुआ है। पहला क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही हैं। उसने बहुत कम डिस्काउंट पर क्रूड ऑयल का निर्यात किया है। उसने ज्यादातर चीन को निर्यात किया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 7:01 PM
Middle East Crisis: दुनिया क्रूड के लिए तरस रही, ईरान ऑयल बेचकर करोड़ों डॉलर कमा रहा
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमला करने के बावजूद तेहरान अपनी इनकम के स्रोत को बंद नहीं होने दिया है।

ईरान ने मध्यपूर्व में लड़ाई शुरू होने के बाद से अतिरिक्त करोड़ों डॉलर की कमाई की है। उसे क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल का बड़ा फायदा मिला है। लड़ाई के बीच ईरान ऐसा अकेला ऑयल एक्सपोर्टर देश है, जिसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल किया। अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को पहले ईरान पर हमले शुरू किए थे। फिर ईरान ने जवाबी हमले किए। तब से यह लड़ाई चल रही है।

क्रूड की कीमतों में उछाल से ईरान को फायदा

मध्यपूर्व में लड़ाई शुरू होने के बाद ईरान को क्रूड ऑयल के मामले में दो तरफ से फायदा हुआ है। पहला क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही हैं। उसने बहुत कम डिस्काउंट पर क्रूड ऑयल का निर्यात किया है। उसने ज्यादातर चीन को निर्यात किया है। इस महीने ईरान का क्रूड का रोजाना का निर्यात करीब 16 लाख बैरल रहा है, जो लड़ाई से पहले के लेवल के करीब है।

खार्ग द्वीप से ऑयल की सप्लाई जारी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें