मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध की आग अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगी है। ईरान और इजरायल के बीच हो रही भीषण गोलाबारी के कारण भारत के 11 जहाज समुद्र में फंस गए हैं, जिनमें से दो जहाजों में LPG लदी हुई है। इस रुकावट ने देश में गैस की सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ईरान-इजरायल युद्ध के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) की नाकाबंदी के कारण भारत की 60 प्रतिशत LPG सप्लाई रुक गई है। सरकार ने अब घरेलू रसोई को बचाने के लिए कमर्शियल गैस सप्लाई में भारी कटौती कर दी है।
