Get App

मिडिल ईस्ट में जंग की मार झेल रहे बेजुबान! पालतू जानवरों को पीछे छोड़कर भाग रहे लोग

Middle East War: रेस्क्यू एक्सपर्ट्स का कहना है कि सबसे अच्छा विकल्प यह है कि लोग अपने पालतू जानवरों को UAE में मौजूद कमर्शियल बोर्डिंग सुविधाओं में अस्थायी रूप से रख दें। वहां जानवरों को सुरक्षित रखा जा सकता है, जब तक कि मालिक वापस न लौट आएं या उन्हें विदेश ले जाने की व्यवस्था न कर लें

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 2:50 PM
मिडिल ईस्ट में जंग की मार झेल रहे बेजुबान! पालतू जानवरों को पीछे छोड़कर भाग रहे लोग
Middle East War: मिडिल ईस्ट में जंग की मार झेल रहे बेजुबान! पालतू जानवरों को पीछे छोड़कर भाग रहे लोग (IMAGE-AI)

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों के खतरे के बीच एक नई मानवीय समस्या सामने आ रही है। कई लोग इलाके छोड़कर जा रहे हैं और इसी अफरा-तफरी में बड़ी संख्या में पालतू जानवरों को छोड़ दिया जा रहा है। दुबई में काम करने वाले पशु बचाव संगठनों का कहना है कि हाल के दिनों में छोड़े गए जानवरों की संख्या अचानक बढ़ गई है। कई परिवार जल्दबाजी में इलाके से निकल रहे हैं और अपने कुत्ते, बिल्ली, मछलियां और कछुए तक पीछे छोड़ कर जा रहे हैं।

शेल्टरों पर बढ़ा दबाव

रिपोर्टों के मुताबिक, शहर के कई पशु शेल्टर और रेस्क्यू संगठन अचानक बढ़े मामलों से जूझ रहे हैं। खासकर K9 Friends जैसे समूहों का कहना है कि उन्हें बड़ी संख्या में पालतू जानवरों के मालिक फोन कर रहे हैं। कुछ लोग अपने जानवरों को शेल्टर में छोड़ना चाहते हैं, जबकि कुछ देश छोड़ने से पहले उनके लिए नया घर ढूंढने में मदद मांग रहे हैं।

पशु कल्याण संगठनों का कहना है कि यह स्थिति इसलिए भी बन रही है, क्योंकि कई लोग जल्दबाजी में देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पालतू जानवरों को साथ ले जाने की जटिल प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें