Get App

तेल नहीं अब पानी की जंग! मिडिल ईस्ट में पानी के प्लांटों को क्यों बनाया जा रहा निशाना? मच जाएगी भारी तबाही

Middle East War: बहरीन ने दावा किया है कि रविवार को एक ईरानी ड्रोन हमले से देश के एक डिसेलिनेशन प्लांट (समुद्री पानी को मीठा बनाने वाला प्लांट) को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि प्लांट को कुछ नुकसान जरूर हुआ, लेकिन इससे पानी की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 8:12 PM
तेल नहीं अब पानी की जंग! मिडिल ईस्ट में पानी के प्लांटों को क्यों बनाया जा रहा निशाना? मच जाएगी भारी तबाही
Middle East War: तेल नहीं अब पानी की जंग! मिडिल ईस्ट में पानी के प्लांटों को क्यों बनाया जा रहा निशान

पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष अब एक नए और खतरनाक दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। अब तेल और गैस के ठिकानों के साथ-साथ समुद्री पानी को पीने के पानी में बदलने वाले प्लांट भी हमलों के निशाने पर आने लगे हैं। इस युद्ध में ईरान, अमेरिका और इजरायल आमने-सामने हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बहरीन ने दावा किया है कि रविवार को एक ईरानी ड्रोन हमले से देश के एक डिसेलिनेशन प्लांट (समुद्री पानी को मीठा बनाने वाला प्लांट) को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि प्लांट को कुछ नुकसान जरूर हुआ, लेकिन इससे पानी की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा।

ईरान ने अमेरिका पर लगाया आरोप

इस घटना से एक दिन पहले ईरान ने आरोप लगाया था कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप पर मौजूद एक मीठा पानी बनाने वाले प्लांट पर हमला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें