Iran US Conflict: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे शांति प्रयासों के दौरान ही मिडल-ईस्ट के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर मिसाइल हमला किया है। यह कार्रवाई ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमले के जवाब में की गई बताई जा रही है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर (IRIB) ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सक्रिय दुश्मन की इकाइयों पर ईरानी सेना ने मिसाइलों से हमला किया है।
