Get App

Murder of Indian in London: लंदन में चाकू मारकर भारतीय मूल के गुरभेज सिंह की हत्या, 7 गिरफ्तार

Murder of an Indian in London: वेस्ट लंदन में एक 26 साल के भारतीय मूल के आदमी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गवाहों और CCTV फुटेज की अपील की है, ताकि जासूस इस जानलेवा हमले के हालात को समझने की कोशिश कर सकें

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 11:07 AM
Murder of Indian in London: लंदन में चाकू मारकर भारतीय मूल के गुरभेज सिंह की हत्या, 7 गिरफ्तार
Murder of an Indian in London: गुरभेज सिंह हत्याकांड मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है

Murder of an Indian in London: पश्चिम लंदन के साउथहॉल में चाकू से हमला करके 26 वर्षीय भारतीय मूल के युवक की हत्या कर दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि नॉर्थ रोड पर डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास गुरभेज सिंह को चाकू मारा गया। पुलिस के अनुसार उनके साथ 30-35 वर्ष की उम्र के एक और व्यक्ति को भी चाकू मारा गया था, जिसे अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि मेडिकल कर्मचारियों की कोशिशों के बावजूद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गवाहों और CCTV फुटेज की अपील की है, ताकि जासूस इस जानलेवा हमले के हालात को समझने की कोशिश कर सकें।

पुलिस ने बताया कि हत्या के संदेह में मौके पर ही 20-30 वर्ष की आयु के सात पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार विस्तृत जांच के बाद छह लोगों को छोड़ दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के शक में घटनास्थल से गिरफ्तार लोगों की उम्र 20 से 40 साल के बीच है। इस बीच सिंह के परिवार को अधिकारियों की ओर से सहायता मुहैया कराई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिंह पर नॉर्थ रोड और डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास एक दुकान के बाहर रात करीब 12.30 बजे हमला किया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड की डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एलिसन फॉक्सवेल ने कहा, "होमिसाइड डिटेक्टिव मिस्टर सिंह की दुखद मौत की जांच कर रहे हैं और मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें