Artemis II Mission: आज यानी 2 अप्रैल को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से नासा का आर्टेमिस-II मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। SLS रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट के जरिए चार अंतरिक्ष यात्री गहरी अंतरिक्ष यात्रा पर निकल चुके हैं। यह 50 साल से ज्यादा समय बाद यह पहला मौका है जब इंसान चांद के पास तक जा रहा है।
