Get App

Sushila Karki: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से PM की कुर्सी तक, नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की क्यों हैं जेन जी की पसंद?

Sushila Karki: 2025 में जब नेपाल के Gen Z ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया और केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा, तब देश को एक निष्पक्ष चेहरे की तलाश थी। दिलचस्प बात यह है कि आंदोलनकारी युवाओं ने Discord प्लेटफॉर्म पर पोल कराया और 5 विकल्पों में से सुशीला कार्की को चुना

Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 11:14 AM
Sushila Karki: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से PM की कुर्सी तक, नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की क्यों हैं जेन जी की पसंद?
सुशीला कार्की अपने 'मजबूत इरादों' और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं

Sushila Karki: जब नेपाल के युवाओं (Gen Z) ने पुरानी राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला, तो उन्होंने किसी नेता पर नहीं, बल्कि एक पूर्व जज पर भरोसा जताया था। 73 वर्षीय सुशीला कार्की अपने 'मजबूत इरादों' और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। आज वो नेपाल में हो रहे सबसे महत्वपूर्ण चुनाव का नेतृत्व कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों है वो Gen Z की पसंद।

नेपाल की 'आयरन लेडी'

1952 में विराटनगर में जन्मीं सुशीला कार्की का भारत से गहरा संबंध है। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की है। 2016 में वे नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बड़े-बड़े राजनेताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में ऐसे फैसले सुनाए कि उन्हें 'आयरन लेडी' कहा जाने लगा।

2017 में जब उन्होंने पुलिस प्रमुख की नियुक्ति के सरकारी फैसले को पलटा, तो तत्कालीन सरकार ने उन पर महाभियोग चलाने की कोशिश की। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और जनता के भारी समर्थन के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें