Get App

बालेन शाह के पीएम बनने के बाद सामने आया नेपाल का पहला इकोनॉमिक सर्वे, वहां की अर्थव्यवस्था के ये 5 आंकड़े चौंकाने वाले

Nepal Economic Survey: काठमांडू में नेपाल की नई सरकार का पहला इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने इस सर्वे को जारी करते हुए बताया कि ग्लोबल इकॉनमी की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट के संघर्षों के बावजूद नेपाल के ओवरऑल इकोनॉमिक इंडिकेटर्स में काफी सुधार देखने को मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2026 पर 7:43 PM
बालेन शाह के पीएम बनने के बाद सामने आया नेपाल का पहला इकोनॉमिक सर्वे, वहां की अर्थव्यवस्था के ये 5 आंकड़े चौंकाने वाले
बालेन शाह के पीएम बनने के बाद सामने आया नेपाल का पहला इकोनॉमिक सर्वे, वहां की अर्थव्यवस्था के ये 5 आंकड़े चौंकाने वाले

नेपाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद वहां की नई सरकार ने अपना पहला इकोनॉमिक सर्वे जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला आर्थिक लेखा-जोखा है। आपको बता दें कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच नेपाल के इस सर्वे में इकॉनमी को लेकर कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जो वाकई चौंकाने वाले हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले द्वारा काठमांडू में जारी किए गए इस इकोनॉमिक सर्वे में जहां नेपाल की इकॉनमी की साइज, विदेशी मुद्रा भंडार और प्रति व्यक्ति आय को लेकर मजबूत संकेत मिले हैं, वहीं देश के सामने खड़ी कई बड़ी चुनौतियां भी उजागर हुई हैं।

बुधवार को काठमांडू में नेपाल की नई सरकार का पहला इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने इस सर्वे को जारी करते हुए बताया कि ग्लोबल इकॉनमी की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट के संघर्षों के बावजूद नेपाल के ओवरऑल इकोनॉमिक इंडिकेटर्स में काफी सुधार देखने को मिला है। सर्वे के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में नेपाल की इकॉनमी के 3.85 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

नेपाल की अर्थव्यवस्था से जुड़े 5 चौंकाने वाले आंकड़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें