Get App

Balen Shah: भयंकर तबाही के बाद ब्लैक गॉगल्स लगाकर 'ग्राउंड जीरो' पर उतर गए बालेन शाह

PM Balen Shah: नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से मची भयंकर तबाही के बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह खुद 'ग्राउंड जीरो' पर उतर गए हैं। अपने सिग्नेचर ब्लैक गॉगल्स लुक में सुबह-सुबह सड़क मार्ग से विदुर पहुंचे पीएम बालेन शाह ने मलबे और तबाही का जायजा लिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 4:15 PM
Balen Shah: भयंकर तबाही के बाद ब्लैक गॉगल्स लगाकर 'ग्राउंड जीरो' पर उतर गए बालेन शाह
राहत और ठप पड़े रास्तों को युद्ध स्तर पर बहाल करने के लिए उन्होंने अफसरों को क्या सख्त निर्देश दिए

PM Balen Shah in Nuwakot: नेपाल में रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मची है। इस आपदा के बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह स्थिति का जायजा लेने के लिए खुद 'ग्राउंड जीरो' पर उतर गए हैं। अपने चिर-परिचित अंदाज में आंखों पर ब्लैक गॉगल्स लगाए पीएम बालेन शाह ने नुवाकोट जिले के विदुर नगर पालिका और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

उनके साथ नेपाल के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री सुनील लम्साल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सुबह-सुबह सड़क मार्ग से पहुंचे 'ग्राउंड जीरो'

बाढ़ से मची तबाही की गंभीरता को देखते हुए, प्रधानमंत्री बालेन शाह आज सुबह 9:30 बजे सड़क मार्ग से ही काठमांडू से नुवाकोट के लिए रवाना हो गए। उन्होंने प्रभावित बस्तियों में हुए भौतिक नुकसान का करीब से निरीक्षण किया। पीएम ने स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और जन प्रतिनिधियों के साथ मौजूदा स्थिति और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर विस्तार से चर्चा की और इसके बाद वह वापस काठमांडू लौट गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें