Get App

नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में मिलेगी तनख्वाह, नई सरकार का एक और बड़ा ऐलान

नेपाल के वित्त मंत्रालय ने 17 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने कर्मचारियों के लिए 'पखवाड़ा वेतन प्रणाली' (Fortnightly Salary System) लागू करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का मासिक वेतन दो हिस्सों में बांटकर हर 15 दिन में उनके खातों में जमा किया जाएगा

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:54 PM
नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में मिलेगी तनख्वाह, नई सरकार का एक और बड़ा ऐलान
नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में मिलेगी तनख्वाह, नई सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किया ये फैसला

नेपाल की नई सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एक बड़ा और अनोखा कदम उठाया है। अब सरकारी कर्मचारियों को महीने के अंत तक अपनी तनख्वाह का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि उन्हें हर 15 दिन में ही सैलरी दी जाएगा। यह फैसला नेपाल के वित्त मंत्रालय ने लिया है। इसके तहत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि नई व्यवस्था को लागू किया जा सके।

नेपाल के वित्त मंत्रालय ने 17 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने कर्मचारियों के लिए 'पखवाड़ा वेतन प्रणाली' (Fortnightly Salary System) लागू करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का मासिक वेतन दो हिस्सों में बांटकर हर 15 दिन में उनके खातों में जमा किया जाएगा।

यह कदम क्यों उठाया गया?

  • बाजार में कैश फ्लो बढ़ाना: सरकार का मानना है कि जब कर्मचारियों के हाथ में जल्दी-जल्दी पैसा आएगा, तो वे उसे बाजार में खर्च करेंगे। इससे बाजार में नकदी (Liquidity) बढ़ेगी और मंदी का असर कम होगा।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें