नेपाल के दूरदराज इलाके खोटांग जिले में एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर राजधानी काठमांडू से एक शव लेकर जा रहा था। हादसा लैंडिंग के समय हुआ, जब अचानक हेलिकॉप्टर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया। जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद लोगों और जमीन पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ी राहत मिली है।
