Get App

Nepal News: नेपाल में नई गाड़ियां ही नहीं खरीद सकेंगे लोग! बालेन शाह की सरकार ने लिया एक और चौंकाने वाला फैसला

Nepal News: प्रधानमंत्री बालेन शाह की अगुवाई वाली सरकार ने नेपाल में सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की घोषणा की है। नेपाल सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पड़ोसी देश में ईंधन संकट और बढ़ती पेट्रोलियम निर्भरता को लेकर चिंता बढ़ रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 23, 2026 पर 4:29 PM
Nepal News: नेपाल में नई गाड़ियां ही नहीं खरीद सकेंगे लोग! बालेन शाह की सरकार ने लिया एक और चौंकाने वाला फैसला
Nepal News: नए आदेश के बाद अब नेपाल में लोग नई गाड़ियां नहीं खरीद सकेंगे

Nepal Latest News: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण तेल संकट को देखते हुए भारत के पड़ोसी देश नेपाल की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बालेन शाह की सरकार ने नेपाल में सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की घोषणा की है। नेपाल सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब पड़ोसी देश में ईंधन संकट और बढ़ती पेट्रोलियम निर्भरता को लेकर चिंता बढ़ रही है।

डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट ने बिगड़ते वायु प्रदूषण, बढ़ते ट्रैफिक जाम और शहरी आवागमन में आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए अगले आदेश तक पूरे देश में नए सार्वजनिक परिवहन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला किया है। सभी प्रांतीय मंत्रालयों और स्थानीय अधिकारियों को एक सर्कुलर जारी करते हुए डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का प्रबंधन व्यवस्थित नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है और शहरी आवागमन में मुश्किलें आ रही हैं। नोटिस में आगे कहा गया है कि यह फैसला 'मोटर वाहन और परिवहन प्रबंधन अधिनियम, 1993' की धारा 24(3) के तहत लिया गया है।

यह धारा अधिकारियों को पर्यावरण प्रदूषण, सड़कों की स्थिति और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी चुनौतियों जैसे कारणों से जनहित में वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोकने का अधिकार देती है। आदेश में आगे कहा गया है कि मौजूदा हालात और सार्वजनिक परिवहन के बेहतर मैनेजमेंट की जरूरत को देखते हुए नए सार्वजनिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन अगले आदेश तक निलंबित रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें