Nepal News: नेपाल की राजधानी काठमांडु में सोमवार (11 मई) सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुर्की एयरलाइन के एक विमान की लैंडिंग के दौरान उसके टायर में अचानक से आग लग गई। इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जिस वक्त ये घटना हुई, उस समय फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर्स समेत 289 लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों तथा क्रू सदस्यों को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
