Nepal Rain-Flood: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर से कुदरत का कहर देखने को मिला है। नेपाल में फिर बाढ़, भूस्खलन और मूसलाधार बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में फिर बाढ़ आ गई है। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हुआ। नेपाल पिछले महीने आई विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ से अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बाढ़ में कम से कम 1,453 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
