Plane Crash News: न्यू जर्सी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, Skydiving विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग हुए घायल

New Jersey Plane Crash: अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को दक्षिणी न्यू जर्सी में एक एयरपोर्ट के पास एक छोटे स्काईडाइविंग विमान के रनवे से उतरकर जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि स्थानीय समयनुसार शाम 5.30 बजे क्रीज एयरपोर्ट पर विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था। तभी ये हादसा हुआ

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
New Jersey Plane Crash: हादसे के बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

New Jersey Plane Crash: अमेरिका के न्यू जर्सी में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया है। टेकऑफ के दौरान एक Skydiving विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें सवाल सभी 15 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि न्यू जर्सी के एक एयरपोर्ट पर एक छोटा स्काईडाइविंग विमान रनवे से फिसलकर जंगल में घुस गया। घटना बुधवार शाम 5.30 बजे के आसपास हुई थी। इस हादसे के बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को दक्षिणी न्यू जर्सी में एक एयरपोर्ट के पास एक छोटे स्काईडाइविंग विमान के रनवे से उतरकर जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) को बताया कि स्थानीय समयनुसार शाम 5.30 बजे क्रीज एयरपोर्ट पर विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था। तभी ये हादसा हुआ।

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 'फॉक्स न्यूज' को बताया कि यह घटना फिलाडेल्फिया से लगभग 21 मील (34 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में स्थित क्रॉस कीज एयरपोर्ट पर हुई। विमान में 15 लोग सवार थे।


AP के अनुसार, न्यू जर्सी के कैमडेन में कूपर यूनिवर्सिटी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका उसी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में इलाज किया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान एक जंगली क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उसके पास मलबे के कई टुकड़े हैं। घटनास्थल के चारों ओर दमकल गाड़ियां खड़ी हैं। स्काईडाइव क्रॉस कीज ने ईमेल के जरिए एसोसिएटेड प्रेस के टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। दुर्घटना का कारण अभी भी अज्ञात है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

अस्पताल की प्रवक्ता वेंडीमारानो के अनुसार, कैमडेन में कूपर यूनिवर्सिटी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है। जबकि कम गंभीर चोटों वाले आठ अन्य लोगों को इमरजेंसी वार्ड में देखभाल मिल रही है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: SpiceJet फ्लाइट की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ा, आसमान में अटकी यात्रियों की जान

मामूली चोटों वाले चार अन्य व्यक्ति फिलहाल ठीक हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, बुधवार को क्रॉस कीज एयरपोर्ट पर फोन का जवाब देने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उनके पास शेयर करने के लिए कोई डिटेल्स नहीं है। उन्होंने सभी सवालों के लिए स्काईडाइविंग कंपनी स्काईडाइव क्रॉस कीज से संपर्क करने की अपील की। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।