New Jersey Plane Crash: अमेरिका के न्यू जर्सी में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया है। टेकऑफ के दौरान एक Skydiving विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें सवाल सभी 15 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि न्यू जर्सी के एक एयरपोर्ट पर एक छोटा स्काईडाइविंग विमान रनवे से फिसलकर जंगल में घुस गया। घटना बुधवार शाम 5.30 बजे के आसपास हुई थी। इस हादसे के बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
