“अब दमादम मस्त कलंदर होगा”, पाक रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया खुले युद्ध ऐलान

गुरुवार को जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर आधीरात के बाद हवाई हमला करते हुए खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अब हमारे और तुम्हारे बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है। अब दमा...दम मस्त कलंदर होगा।"

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
“अब होगा दमा..दम मस्त कलंदर” – पाक रक्षा मंत्री ने किया खुले युद्ध ऐलान

गुरुवार को जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर आधीरात के बाद हवाई हमला करते हुए खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अब हमारे और तुम्हारे बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है। अब दमा...दम मस्त कलंदर होगा।"

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, NATO सेनाओं की वापसी के बाद, यह उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित होगी और तालिबान अफगान जनता के हितों और क्षेत्र में शांति पर ध्यान केंद्रित करेगा। हालांकि, तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कालोनी बना दिया। उन्होंने दुनिया भर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया। उन्होंने अपने ही लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया। उन्होंने महिलाओं को इस्लाम द्वारा दिए गए अधिकारों को छीन लिया।


हम आपके बारे में सब कुछ जानते है... अल्लाहु अकबर

ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, पाकिस्तान ने प्रत्यक्ष माध्यमों और मित्र देशों के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसने पूर्ण कूटनीति का सहारा लिया। लेकिन तालिबान भारत का मोहरा बन गया। आज जब पाकिस्तान को आक्रमण का निशाना बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अल्हम्दुलिल्लाह, हमारी सेनाएं इस समय निर्णायक जवाब दे रही हैं। अतीत में, पाकिस्तान की भूमिका सकारात्मक रही है। इसने 50 वर्षों तक 50 लाख अफगानों को शरण दी है। आज भी, लाखों अफगान हमारी धरती पर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। हमारा धैर्य टूट चुका है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है। अब यह "दमा दम मस्त कलंदर" होगा। पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके बारे में सब कुछ जानते हैं। अल्लाहु अकबर।

22 फरवरी को अफगान ठिकानों पर हुआ था हमला

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से 22 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित TTP ठिकानों पर हमला किया गया था। अफगानिस्तान ने चेतावनी दी थी कि इसका पलटवार होगा। गुरुवार देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। सीमा पर गोलीबारी और मोर्टार अटैक हुए। जवाब में पाकिस्तान ने फिर हवाई हमले किए हैं।

अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत में हवाई हमले किए।

पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा

स्थानीय मीडिया को सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी विमान अफगान हवाई क्षेत्र में घुस आया था, जिसे अफगान बलों ने निशाना बनाया और मार गिराया। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। अफगान की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे इलाकों में भी बम दागे।

इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पाकिस्तान की सेना ने कुछ जगहों पर हवाई हमले किए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

पाकिस्तान का क्या कहना है?

पाकिस्तान के मुताबिक, उसे पहले अफगान तालिबान की तरफ से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय और प्रधानमंत्री के प्रवक्ता के अनुसार, इस कार्रवाई में अफगान तालिबान के 133 लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। साथ ही कई सैन्य ठिकानों और हथियारों के गोदामों को भी तबाह कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Imran Khan: 'जेल में इमरान खान की हत्या कराना चाहते हैं असीम मुनीर', बहन अलीमा का सनसनीखेज दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।