Jensen Huang Net Worth Drop: दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग को अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद और शेयरों में आई गिरावट के कारण भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा है। 10 नवंबर को जारी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग अब दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गए हैं।
