Crude Oil Crisis: अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज के बंद होने से उपजे वैश्विक तेल संकट के बीच एक और बेहद चिंताजनक खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी कच्चे तेल की खरीद पर दी गई अस्थाई प्रतिबंध में मिली छूट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया है, जिससे यह छूट समाप्त हो गई है। भारत के लिए ये एक बड़ा झटका है क्योंकि मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को रूस से निर्बाध रूप से तेल मिल रहा था।
