Mamata Banerjee-Pakistan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने न केवल भारत, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खलबली मचा दी है। पाकिस्तानी मीडिया और वहां के राजनीतिक विश्लेषक ममता बनर्जी की करारी शिकस्त को भारतीय विपक्ष की 'रीढ़ टूटना' मान रहे हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'Dawn' पर हुई एक चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने माना कि बंगाल में बीजेपी की जीत ने भारत के राजनीतिक नक्शे को 'पश्चिम से पूर्व तक' पूरी तरह भगवा रंग में रंग दिया है।
