Get App

Pakistan-Balochistan Conflict: 'सेना हटाओ, हथियार यहीं छोड़कर जाओ..'; बलूचिस्तान का पाकिस्तान को फिर अल्टीमेटम

Pakistan-Balochistan Conflict: बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलोच ने पाकिस्तान को एक नया अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने इस इलाके से पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों को हटाने की मांग की है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस इलाके को एक आजाद देश के तौर पर मान्यता देने को कहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 7:48 PM
Pakistan-Balochistan Conflict: 'सेना हटाओ, हथियार यहीं छोड़कर जाओ..'; बलूचिस्तान का पाकिस्तान को फिर अल्टीमेटम
Pakistan-Balochistan Conflict: बलूचिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्वतंत्र देश की मान्यता की अपील की है

Pakistan-Balochistan Conflict: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान को लेकर एक बार फिर बड़े स्तर पर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। बलूच अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान को नया अल्टीमेटम जारी करते हुए क्षेत्र से सभी पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की मांग की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की भी अपील की है।

मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में पाकिस्तान की सेना पर बलूचिस्तान में अवैध रूप से तैनात होने और क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों तथा खनिजों के दोहन का आरोप लगाया। बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी सैन्य मौजूदगी से बलूचिस्तान के लोगों की जान, संपत्ति और कारोबार को खतरा है।

पाकिस्तानी सेना को बताया 'कब्जा करने वाली ताकत'

बयान में बलूचिस्तान की ओर से पाकिस्तानी सेना को एक आक्रमणकारी और कब्जा करने वाली ताकत करार दिया है। मीर यार बलूच ने दावा किया कि क्षेत्र में पाकिस्तानी सैन्य मौजूदगी स्थानीय लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने पाकिस्तान से केवल सैनिकों को वापस बुलाने की मांग नहीं की, बल्कि सैन्य उपकरण भी बलूचिस्तान में छोड़ने को कहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें