पाकिस्तान सरकार बढ़ाने के अगले दिन पेट्रोल की कीमत घटाने को हुई मजबूर, क्या भारत से लिया सबक?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 3 अप्रैल को देर रात इसका एलान किया। इससे पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत घटकर 378 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। पाकिस्तान की सरकार कीमत में की गई कमी पेट्रोलियम लेवी के साथ एडजस्ट करेगी

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
2 अप्रैल को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा के विरोध में लोग सकड़ों पर उतर गए। पेट्रोल पंपों पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतार लग गई।

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर की कमी की है। खास बात यह है कि कीमत बढ़ाने के अगले ही दिन सरकार ने कीमत घटाने का ऐलान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 3 अप्रैल को देर रात इसका एलान किया। इससे पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत घटकर 378 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। पाकिस्तान की सरकार कीमत में की गई कमी पेट्रोलियम लेवी के साथ एडजस्ट करेगी। सवाल है कि क्या पाकिस्तान ने भारत से सबक लिया है?

भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने नॉर्मल फ्यूल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं

भारत में सरकारी ऑयल कंपनियों ने क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के बावजूद नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है। एक समय तो ब्रेंट क्रूड का भाव 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। उसके बाद इसमें थोड़ी नरमी आई। हालांकि, मार्च में यह ज्यादातर समय 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा। अभी भी ब्रेंट क्रूड का भाव 109 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है।


पाकिस्तान ने 6 मार्च को भी बढ़ाई थी पेट्रोल-डीजल की कीमत

पाकिस्तान की सरकार ने 6 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20 फीसदी इजाफा किया था। सरकार ने इसकी वजह मध्यपूर्व की लड़ाई की वजह से क्रूड की कीमतों में उछाल को बताया था। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मिनिस्टर अली परवेज मलिक ने टीवी पर प्रसारित वीडियो मैसेज में पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 321.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 335 रुपये प्रति लीटर करने का ऐलान किया था। दोबारा सरकार ने 2 अप्रैल को कीमतें बढ़ाई। बताया जाता है कि इस पर पाकिस्तान के लोगों ने गुस्से का इजहार किया। इसके बाद सरकार अगले दिन कीमतें घटाने को मजबूर हुई।

भारत में सरकारी ऑयल कंपनियां खुद बर्दाश्त कर रहीं घाटा

भारत में अब तक सरकारी तेल कंपनियों ने नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों को कॉस्ट से कम कीमत पर पेट्रोल और डीजल बेचने से काफी नुकसान हो रहा है। उन्हें प्रति लीटर पेट्रोल पर करीब 24 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर करीब 105 रुपये का नुकसान हो रहा है। लेकिन, इन कंपनियों ने बढ़ी हुई कॉस्ट का बोझ अब तक ग्राहकों पर नहीं डाला है। सरकार ने इन कंपनियों की राहत के लिए 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) प्रति लीटर 10 रुपये घटाने का ऐलान किया।

पाकिस्तान में लोगों के विरोध के बाद सरकार ने लिया यू-टर्न

बताया जाता है कि 2 अप्रैल को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा के विरोध में लोग सकड़ों पर उतर गए। पेट्रोल पंपों पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतार लग गई। सरकार लोगों का गुस्सा देख कीमतों में कमी करने को मजबूर हुई। इसलिए सरकार ने 3 अप्रैल को देर रात इसका ऐलान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, "कीमतों में की गई कमी कम से कम एक महीने तक लागू रहेगी। मैं वादा करता हूं कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक लोगों की जिंदगी सामान्य नहीं हो जाती।" हालांकि, शरीफ ने डीजल की कीमतों में कमी नहीं की है। 2 अप्रैल को डीजल की कीमत भी सरकार ने 54.9 फीसदी बढ़ाई थी।

यह भी पढ़ें: West Asia Crisis: क्या प्रॉपर्टी महंगी होगी? अप्रैल में भी चलती रही US-ईरान जंग तो 5% बढ़ सकती है कंस्ट्रक्शन कॉस्ट

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री किया

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबादा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट आम लोगों के लिए फ्री कर दिया गया है। यह फैसला 4 अप्रैल से लागू हो गया है। अगले 30 दिन तक आम लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने के लिए कोई कीमत नहीं चुकानी होगी। पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार पर इससे करीब 35 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।