Pakistan Mosque Blast: पाकिस्तान में नमाज के दौरान मस्जिद के पास बड़ा धमाका, 14 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पाकिस्तान के कोहाट में पुरानी पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को ब्लास्ट हुआ

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नमाज के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के कोहाट में पुरानी पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को ब्लास्ट हुआ। ये धमाका एक मस्जिद के पास शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ।। धमाके से मस्जिद के बाहर का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और एक दीवार भी गिर गई। धमाके के दौरान मस्जिद के अंदर घटना के बाद पुलिस और बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। ब्लास्ट किस वजह से हुआ और कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया और बचाव अभियान जारी है। पुलिस लाइन के आसपास की सड़कें भी बंद कर दी गई हैं। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्लास्ट के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पुलिस ने प्रभावित इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। वहीं, कोहाट-हंगू रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारी धमाके की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।