Get App

'पाकिस्तान ने बेकसूर मरीजों को निशाना बनाया, अब कोई बातचीत नहीं'; अफगानिस्तान में 400 लोगों की हत्या पर भड़का तालिबान

Pakistan Strike Afghanistan: अफगानिस्तान ने मंगलवार (17 मार्च, 2026) सुबह बताया कि अफगान की राजधानी काबुल में स्थित एक अस्पताल पर पाकिस्तान की तरफ से किए गए हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 250 से अधिक लोग घायल हैं। पाकिस्तान ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि उसने सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 11:30 AM
'पाकिस्तान ने बेकसूर मरीजों को निशाना बनाया, अब कोई बातचीत नहीं'; अफगानिस्तान में 400 लोगों की हत्या पर भड़का तालिबान
Pakistan Strike Afghanistan: अफगानिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की हत्या का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है

Pakistan Strike Afghanistan: अफगानिस्तान में सत्ताधारी तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की हालिया हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद पर आरोप लगाया है कि उसने अस्पताल में भर्ती आम नागरिकों पर जानलेवा हमले किए हैं। तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने जान-बूझकर अस्पतालों, स्कूलों और मदरसों को निशाना बनाया ताकि आम नागरिकों के बीच दहशत एवं खौफ फैलाया जा सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना उन तरीकों का इस्तेमाल कर रही है जो बेगुनाह नागरिकों के खिलाफ इजरायली सेना करती है।

मुजाहिद ने दावा किया कि ये हमले कोई अलग-थलग सैन्य कार्रवाई नहीं थे। बल्कि आक्रामकता के एक लगातार चल रहे सिलसिले का हिस्सा थे। उन्होंने यह भी कहा कि अफगान हवाई क्षेत्र का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। तालिबान का कहना है कि पाकिस्तानी के हालिया बमबारी पिछले कुछ महीनों की सबसे जानलेवा घटनाओं में से एक है। तालिबान के मुताबिक, काबुल में हुए हवाई हमलों में लगभग 400 लोग मारे गए और 250 से अधिक अन्य घायल हो गए।

मुजाहिद ने आरोप लगाया कि अफगान की राजधानी में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया गया। इसके कारण वहां इलाज करवा रहे नशे के आदी 400 लोगों की मौत हो गई। काबुल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। अफगानी सरकार ने इसे एक ऐसा अपराध बताया है जो विश्व स्तर पर मान्य मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। तालिबान के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाईयां वैध सैन्य ऑपरेशनों के बजाय आम नागरिकों पर सीधा हमला मानी जानी चाहिए।

अब पाक के साथ कोई कूटनीति या बातचीत नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें