Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान की सरकार और लोग अपनी तुलना भारत से करते रहते हैं। भारत में सरकार ने क्रूड की कीमतों में उछाल के बावजूद नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई है। लेकिन, पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमतें 42.7 फीसदी और डीजल की कीमतें 54.9 फीसदी बढ़ा दी हैं। इसका ऐलान सरकार ने 2 अप्रैल को किया। इससे पाकिस्तान के लोगों को बड़ा झटका लगा है।
