Get App

भारत ने क्या गलत किया? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तानी मौलाना ने मुनीर पर दागे सवाल

2021 में तालिबान के काबुल में दोबारा सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान अधिकारी आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं, हालांकि अफगानिस्तान इन आरोपों को खारिज करता है। भारत ने भी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 11:09 PM
भारत ने क्या गलत किया? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तानी मौलाना ने मुनीर पर दागे सवाल
मौलाना फजलुर रहमान ने पाक के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को आईना दिखाया है।

पाकिस्तान की सियासत का बड़ा चेहरा मौलाना फजलुर रहमान ने पाक के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को आईना दिखाया है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) का चीफ मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्‍तानी सरकार और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के दोगले रवैये की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा है कि जब आप अपने दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करके उसे सही ठहरा सकते हैं, तो जब हिंदुस्तान ने अपने लोगों पर हमला करने वालों के ठिकानों को तबाह किया तो वो गलत कैसे हो गया।

पाकिस्तानी मौलाना ने मुनीर पर दागे सवाल

मौलाना फजलुर रहमान ने आसिम मुनीर के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सेना की अफगानिस्तान में की गई कार्रवाइयों की आलोचना की, जिनमें आम नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में हमलों को सही नहीं ठहरा सकता, जबकि वह भारत द्वारा आतंकी ढांचे के खिलाफ किए गए सीमा पार ऑपरेशनों पर आपत्ति जताता है। मौलाना फजलुर रहमान ने तर्क दिया कि अगर पाकिस्तान यह कह सकता है कि उसने अफगानिस्तान में दुश्मनों पर हमला किया, तो भारत भी यह कह सकता है कि उसने बहावलपुर, मुरीदके और कश्मीर में हमलों के लिए जिम्मेदार समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें