Get App

Water Crisis in Pakistan: बकरीद पर बूंद-बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान! सबसे बड़े शहर कराची में भारी जल संकट, सिंधु जल समझौता रद्द होने से हाहाकार?

Water Crisis in Pakistan: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची की लगभग 70 प्रतिशत आबादी पानी के संकट से प्रभावित है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में बढ़ती आबादी, पुरानी पाइपलाइनें, पानी की चोरी, लीकेज और जल परियोजनाओं में देरी इस संकट के प्रमुख कारण हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 30, 2026 पर 11:39 AM
Water Crisis in Pakistan: बकरीद पर बूंद-बूंद पानी को तरसा पाकिस्तान! सबसे बड़े शहर कराची में भारी जल संकट, सिंधु जल समझौता रद्द होने से हाहाकार?
Water Crisis in Pakistan: पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची भीषण जल संकट का सामना कर रहा है

Water Crisis in Pakistan: पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची इन दिनों गंभीर पानी की कमी से जूझ रहा है। कराची के कई इलाकों में पिछले दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। इससे लाखों लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए महंगे पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, कराची की लगभग 70 प्रतिशत आबादी पानी नहीं आने से प्रभावित है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में बढ़ती आबादी, पुरानी पाइपलाइनें, पानी की चोरी, लीकेज और जल परियोजनाओं में देरी इस संकट के प्रमुख कारण हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। 'ARY न्यूज' के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख हाफिज नईम-उर-रहमान ने सिंध की सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सरकार पर आरोप लगाया है कि वह वर्षों से कराची की पानी की समस्या का समाधान नहीं कर पाई है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर तनाव बना हुआ है। लेकिन कराची की मौजूदा पानी की समस्या का मुख्य कारण स्थानीय जल प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की कमजोरियां मानी जा रही हैं।

कराची की 70 फीसदी जनता परेशान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें