पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर रातभर झड़पें तेज रहीं। दोनों देशों ने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तो यहां तक कह दिया कि उनके देश की अफगानिस्तान के साथ “खुली जंग” चल रही है। आइए समझते हैं कि दोनों देशों की सैन्य ताकत में कितना फर्क है। ये आंकड़े लंदन के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेट स्टडीज (IISS) की रिपोर्ट पर आधारित हैं।
