Rashid Khan: अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान ने काबुल में पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए एयरस्ट्राइक में कम से कम 400 लोगों की जान जाने के बाद कड़ी नाराजगी जताई। काबुल के एक रिहैब हॉस्पिटल पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा करते हुए राशिद खान ने कहा कि आम लोगों के घरों, स्कूलों या अस्पतालों को निशाना बनाना एक युद्ध अपराध है।
