तालिबान का बड़ा पलटवार! अफगानिस्तान में घुसे पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने का दावा, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया और कई चौकियों को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने सीधे जंग का ऐलान कर दिया है। हालांकि उसके जंग के ऐलान के बाद ही उसे बुरी खबर मिली है

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया और कई चौकियों को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने सीधे जंग का ऐलान कर दिया है। हालांकि उसके जंग के ऐलान के बाद ही उसे बुरी खबर मिली है। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया, जो अफगानिस्तान की हवाई सीमा में दाखिल हुआ था. एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। न्यूज-18 इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर लगातार झड़पें, हवाई हमले और तीखी बयानबाजी चल रही है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अब तक इस विमान गिराए जाने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं अफगानिस्तान ने भी नहीं बताया है कि आखिर विमान किस इलाके में गिराया गया और किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान मुख्य तौर पर अमेरिका का बना F-16 और चीन का बना JF-17 का इस्तेमाल करता है।

खुली जंग जैसे हालात

तनाव इससे पहले तब और बढ़ गया था जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान सरकार पर भारत का ‘प्रॉक्सी’ होने का आरोप लगाया और कहा कि अब दोनों देशों के बीच ‘खुली जंग’ की स्थिति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का ‘सब्र का प्याला भर चुका है’ और अब निर्णायक कार्रवाई होगी। शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे शहरों में हवाई हमले किए। अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इन हमलों की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने कहा कि इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।


सीमा पर तेज हुई जवाबी कार्रवाई

अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा किया गया और सैनिकों को नुकसान पहुंचाया गया। पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मिशन ने भी हालिया पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों के मारे जाने की बात कही थी और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें-  “अब दमादम मस्त कलंदर होगा”, पाक रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया खुले युद्ध ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।