Petrol-Diesel Price Hike: फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इससे दुनिया की ज्यादातर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में हलचल मच गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद है। वहां से बहुत कम आवाजाही हो रही है, जिससे सप्लाई में रुकावट आ गई है। फिलहाल इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। इसका मतलब यह हुआ है कि भारत सहित दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है। हालांकि, भारत में बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम 22 रुपये कम हो गए हैं।
