PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, अब तक 28 से अधिक सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार (16 दिसंबर) को भारत-ओमान संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए सुलतान हैसम बिन तारिक द्वारा ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया गया। तीन देशों के अपने दौरे के दौरान मोदी जॉर्डन और इंडोनेशिया की यात्रा कर चुके हैं

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी को 'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान' पुरस्कार मिला

PM Modi Oman Visitओमान के सुलतान हैसम बिन तारिक ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान के लिए गुरुवार (18 दिसंबर) को उन्हें विशेष नागरिक सम्मानऑर्डर ऑफ ओमानसे नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी को ओमान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान यह सम्मान दिया गया। तीन देशों के अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी जॉर्डन और इंडोनेशिया की यात्रा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान समेत दूसरे देशों में 28 से अधिक सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है।

ओमान से पहले हाल ही में पीएम मोदी इथियोपिया में 'ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया' और कुवैत में 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर' से सम्मानित किया गया था। भारत और ओमान के बीच कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोदी ओमान की यात्रा पर हैं।

इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और संस्कृति में रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को मस्कट पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। 

भारत और ओमान ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन किए

गुरुवार को भारत और ओमान ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन किए। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के तौर पर भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जिक्र किया।

दोनों पक्षों ने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर साइन किए जाने का स्वागत किया। साथ ही इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक कदम बताया। जायसवाल ने कहा, "दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, कृषि, टेक्नोलॉजी, नए और उभरते क्षेत्रों, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क सहित कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की।"


इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और ओमान के बीच CEPA द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। ओमान खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात डेस्टिनेशन है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Oman Visit: '21वीं सदी का भारत साहसिक निर्णय लेता है'; ओमान में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, पढ़ें- संबोधन की बड़ी बातें

भारत का पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ एक ऐसा ही व्यापार समझौता है, जो मई 2022 में लागू हुआ था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग $10.5 बिलियन था, जिसमें भारत का निर्यात $4 बिलियन और आयात $6.54 बिलियन था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।