Get App

ताकतवर संगठन और बढ़ते मेंबर...अब पांच नहीं इतने देश हैं BRICS के सदस्य

ब्राजील में 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन के पहले दिन सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं ने वैश्विक स्तर की समस्याओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 15:31
ताकतवर संगठन और बढ़ते मेंबर...अब पांच नहीं इतने देश हैं BRICS के सदस्य

इस संगठन की शुरुआत में इसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन ही शामिल थे। तब इसे 'ब्रिक' कहा जाता था। साल 2010 में जब दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसको ‘ब्रिक्स’ कहा जाने लगा। (Photo: Canva)

अब तक इसमें और भी देश जुड़ चुके हैं और 2025 तक यह समूह कुल 11 सदस्य देशों का हो गया है। (Photo: Canva)

इसमें सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इथियोपिया, ईरान और इंडोनेशिया जैसे नए देश भी जुड़ चुके हैं। (Photo: PM Narendra modi/X)

ब्रिक्स का मकसद दुनिया में आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करना है। यह समूह खासतौर पर पश्चिमी देशों के दबदबे को संतुलित करने की कोशिश करता है।(Photo: PM Narendra modi/X)

ब्रिक्स देश आपस में व्यापार, निवेश, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हैं। साथ ही ये देश संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ और डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में जरूरी बदलाव की मांग भी करते हैं।(Photo: PM Narendra modi/X)

ब्रिक्स का उद्देश्य उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को साथ लाकर आपसी सहयोग और वैश्विक संतुलन को बढ़ाने के इरादे से बनाया गया था। (Photo: PM Narendra modi/X)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें