डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो चुका है। साल 2017 में महिला मार्च और 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर के बाद ट्रंप को इतने बड़े विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी नागरिक ट्रंप के देश चलाने के तरीके से देश के लोग खफा नजर आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि अमेरिका के सभी 50 राज्यों के लाखों लोग सड़क पर उतर आए हैं। लोग शांति पूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। इस आंदोलन को ‘हैंड्स ऑफ’ विरोध प्रदर्शन नाम दिया गया है।
