New Zealand: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सिख समुदाय और वहां के लोकल चर्च के एक ग्रुप के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। दोनों गुटों के बीच स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब सिख समुदाय द्वारा निकाली जा रही एक धार्मिक कीर्तन परेड का स्थानीय चर्च से जुड़े लोगों ने पुरजोर विरोध किया। साउथ ऑकलैंड के मनुरेवा में हुई इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।
