Get App

PV Sindhu In Dubai: 'हालात डरावने होते जा रहे हैं'; भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, बताया कैसे हैं हालात

PV Sindhu In Dubai: दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट भारतीय शटलर पीवी सिंधु आठ घंटे से ज्यादा समय से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। मिसाइलों की वजह से खाड़ी के एयरस्पेस में रुकावट के बाद इस इलाके में फ्लाइट्स अनिश्चित समय के लिए कैंसिल कर दी गई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 10:03 AM
PV Sindhu In Dubai: 'हालात डरावने होते जा रहे हैं'; भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, बताया कैसे हैं हालात
PV Sindhu In Dubai: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसी गई हैं

PV Sindhu In Dubai: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु शनिवार (28 फरवरी) को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए जाते समय दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई। ईरान पर अमेरिका और इजारायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। पीवी सिंधु करीब आठ घंटे से ज्यादा समय से दुबई में फंसी हुई हैं। मिसाइलों की वजह से खाड़ी के एयरस्पेस में रुकावट के बाद इस इलाके में फ्लाइट्स अनिश्चित समय के लिए कैंसिल कर दी गई हैं।

पीवी सिंधु ने रविवार सुबह X पर लिखा, "यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे। उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम सब अब सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके ज़बरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद। अभी के लिए हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीज़ों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।"

बैडमिंटन स्टार ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "अभी जो हो रहा है उसे समझना मुश्किल है। ऊपर से इंटरसेप्शन सुनना और यह देखना कि सब कुछ कितनी तेजी से बढ़ गया है। सच में डरावना है। बहुत सारे परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। दुख की बात है कि जो हो रहा है उसकी यही सच्चाई है। दुबई एक ऐसा शहर है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं। एक ऐसी जगह जो हमेशा सुरक्षित और जिंदगी से भरी हुई लगी है, जिससे इस पल को समझना और भी मुश्किल हो जाता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें