Qatar Gas Plant Explosion: कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में एक फैक्टरी में हुए धमाके में मारे गए 13 लोगों में 12 भारतीय शामिल हैं। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रास लाफान में हुए हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।" पोस्ट में कतर के अधिकारियों के हवासे कहा गया है कि धमाके में घायल लोगों का उचित इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
