Donald Trump: ‘कट्टरपंथी, ईसाई विरोधी और बीमार मानसिकता वाला...’, आरोपी शूटर कोल टॉमस एलन के बारे में ट्रंप ने क्या कहा

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस प्रेस डिनर में गोलीबारी के संदिग्ध हमलावर को "कट्टरपंथी" और "ईसाई विरोधी" बताया और कहा कि वह शायद "एक बेहद बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति" था। इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ती हिंसा के लिए डेमोक्रेटिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
आरोपी शूटर कोल टॉमस एलन को ट्रंप ने बताया कट्टरपंथी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस प्रेस डिनर में गोलीबारी के संदिग्ध हमलावर को "कट्टरपंथी" और "ईसाई विरोधी" बताया और कहा कि वह शायद "एक बेहद बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति" था। बता दें कि शनिवार शाम को जब 31 साल के कैलिफोर्निया निवासी कोल टॉमस एलन ने गोलीबारी की, तब राष्ट्रपति व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मौजूद थे। उन्होंने सीक्रेट सर्विस की "बेहतरीन" कार्य के लिए प्रशंसा भी की।

ट्रंप ने 60 Minutes को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, "मैंने एक घोषणापत्र पढ़ा। वह कट्टरपंथी बन गया है। वह पहले एक ईसाई - आस्था रखने वाला था - और फिर वह ईसाई विरोधी बन गया... वह शायद एक बहुत ही बीमार आदमी था।"

बता दें कि संक्षिप्त गोलीबारी के बाद एजेंट्स ने एलन को होटल के अंदर ही हिरासत में ले लिया।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के लिए डेमोक्रेटिक नेताओं के “हेट स्पीच” को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह बहुत खतरनाक है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं पहले भी कई बार ऐसी स्थिति से गुजर चुका हूं, लेकिन फर्स्ट लेडी ने इस हद तक नहीं देखा है। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से संभाला। वह बहुत मजबूत हैं... हम कुछ देर के लिए एक वेटिंग रूम में गए, और मैंने उनसे संभव हो तो कार्यक्रम जारी रखने का आग्रह किया।"

हमलावर ने गाला डिनर में ट्रंप और कैबिनेट सदस्यों को जान से मारने की कोशिश की

जांचकर्ताओं के मुताबिक, कोल टॉमस एलन, जिसने वाशिंगटन हिल्टन में आयोजित गाला डिनर में घुसने की कोशिश की थी, अमेरिकी राष्ट्रपति और कई शीर्ष अधिकारियों की हत्या की योजना बना रहा था।

घटना के दौरान Donald Trump को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत होटल के बॉलरूम से बाहर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज शेयर की, जिसमें हमलावर चेकपॉइंट पार करने की कोशिश करते हुए दौड़ता दिख रहा है। उन्होंने आरोपी की हथकड़ी लगी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह होटल के फर्श पर नजर आ रहा है।

बता दें कि शनिवार को गाला डिनर का आयोजन वाशिंगटन हिल्टन में ही हो रहा था। यही वह स्थान है जहां 1981 में रिपब्लिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को एक हमलावर ने गोली मार दी थी।

कोल टॉमस एलन कौन है?

एलन, जिसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे, कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में रहने वाला एक मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट, इंडी गेम डेवलपर और पार्ट-टाइम टीचर है।

उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुए की डिग्री प्राप्त की है और वो कैलटेक का पूर्व छात्र है।

उसने NASA Jet Propulsion Laboratory में समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप में भी हिस्सा लिया था, जिसके कारण कुछ रिपोर्ट्स में उसे “NASA फेलो” बताया गया है।

ट्रंप पर जानलेवा हमले के कई प्रयास

गौरतलब है कि अमेरिकी चुनाव से कुछ महीने पहले, पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं। जिसके बाद ट्रंप के कान में मामूली चोट आई और हमले में एक दर्शक की मौत हो गई।

कुछ महीनों बाद एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जब सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने ट्रंप के वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स के पास झाड़ियों से राइफल की नली बाहर निकलती हुई देखी। उस समय ट्रंप वहां गोल्फ खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Iran's New Proposal: युद्ध खत्म करने के लिए ईरान ने अमेरिका को भेजा 'नया प्रस्ताव', क्या मानेंगे ट्रंप? आज सिचुएशन रूम में बड़ी बैठक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।