Rahul Gandhi Visit BMW plant in Germany: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पांच दिन के जर्मनी दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद ने बुधवार (17 दिसंबर) को म्यूनिख में दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विदेशी धरती पर भारतीय इंजीनियरिंग देखकर गर्व हुआ। साथ ही कहा कि भारत के घटते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को ऊपर उठना चाहिए।
