TIME 100 Most Influential List: अमेरिकी मैगजीन टाइम ने बुधवार (15 अप्रैल) को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी सालाना लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत अन्य लोग शामिल हैं। इस लिस्ट में अन्य वैश्विक नेता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम, जापान की पहली महिला पीएम सनाए ताकाइची, पोप लियो XIV और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का नाम शामिल है।
