Trump's Chinese Menu: भुनी हुई बतख, लॉबस्टर, तिरामिसू... चीन ने ट्रंप को क्या-क्या खिलाया, फुल फूड मेन्यू देखिए

Trump's Chinese Menu: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा न केवल कूटनीतिक गलियारों में बल्कि डाइनिंग टेबल पर भी चर्चा का विषय बन गई है। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप के सम्मान में एक बेहद भव्य और शाही स्टेट बैंक्वेट (राजकीय भोज) का आयोजन किया।

अपडेटेड May 15, 2026 पर 11:13 AM
Story continues below Advertisement
भुनी हुई बतख, लॉबस्टर, तिरामिसू... चीन ने ट्रंप को क्या-क्या खिलाया, फुल फूड मेन्यू देखिए

Trump's Chinese Menu: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा न केवल कूटनीतिक गलियारों में बल्कि डाइनिंग टेबल पर भी चर्चा का विषय बन गई है। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप के सम्मान में एक बेहद भव्य और शाही स्टेट बैंक्वेट (राजकीय भोज) का आयोजन किया। इस भोज की सबसे खास बात यह रही कि इसमें चीनी परंपरा के साथ-साथ ट्रंप की व्यक्तिगत पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया। बीजिंग ने ट्रंप के लिए लाल कालीन बिछाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और मेनु में बीजिंग रोस्ट डक से लेकर ट्रंप के पसंदीदा आइसक्रीम तक को शामिल किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान आयोजित राजकीय भोज ने दुनिया का ध्यान खींचा है। इस डिनर को अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनावों के बीच संबंधों को सुधारने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। शी जिनपिंग ने इस अवसर पर अमेरिकी लोगों की प्रशंसा की और दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही।

ट्रंप की पसंद का रखा गया खास ख्याल


NY Post की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने इस बार ट्रंप की कंफर्ट फूड पसंद को ध्यान में रखते हुए मेनु तैयार किया। हालांकि ट्रंप को वेल-डन स्टेक (अच्छी तरह पका हुआ मांस) पसंद है, चीन ने इसके विकल्प के तौर पर क्रिस्पी बीफ रिब्स परोसे। आपको बता दें कि ट्रंप की 2017 की चीन की यात्रा में उन्हें कुंग पाओ चिकन खिलाया गया था।

बैंक्वेट का पूरा मेनु (Full Menu Details):

इस शाही डिनर की फुल मेन्यू लिस्ट यहां नीचे देखिए-

स्टार्टर्स (Hors d’Oeuvres): अलग अलग तरह के लजीज ऐपेटाइजर।

सूप: टमाटर के सूप में लॉबस्टर

मेन कोर्स: क्रिस्पी बीफ रिब्स

बीजिंग रोस्ट डक (चीन का राष्ट्रीय व्यंजन)।

सीजनल सब्जियां

मस्टर्ड सॉस में स्लो-कुक्ड सैल्मन मछली।

स्नैक्स और पेस्ट्री: पैन-फ्राइड पोर्क बन।

ट्रम्पेट शेल के आकार की पेस्ट्री।

डेजर्ट:

तिरामिसू (Tiramisu)।

ताजे फल और आइसक्रीम (ट्रंप की सबसे पसंदीदा मिठाई)।

डिनर टेबल पर एलन मस्क का स्नैकिंग मोमेंट

इस कार्यक्रम में टेस्ला और एक्स (X) के मालिक एलन मस्क भी मौजूद थे। 'इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क कैमरे में अपनी प्लेट से कुछ स्नैक्स खाते हुए कैद हुए। उस दौरान बाकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आपस में बातचीत करने और घुलने-मिलने में व्यस्त थे। उनके साथ ऐपल के सीईओ टिम कुक और दूसरे अमेरिकी अरबपति भी इस भव्य भोज का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें: Elon Musk Viral Video: ट्रंप के साथ चीन गए एलन मस्क ने Meme मोड किया एक्टिव! इतनी तरह से मुंह बनाए, आंखें मटकाईं कि हो गए वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।