Trump's Chinese Menu: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा न केवल कूटनीतिक गलियारों में बल्कि डाइनिंग टेबल पर भी चर्चा का विषय बन गई है। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप के सम्मान में एक बेहद भव्य और शाही स्टेट बैंक्वेट (राजकीय भोज) का आयोजन किया। इस भोज की सबसे खास बात यह रही कि इसमें चीनी परंपरा के साथ-साथ ट्रंप की व्यक्तिगत पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया। बीजिंग ने ट्रंप के लिए लाल कालीन बिछाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और मेनु में बीजिंग रोस्ट डक से लेकर ट्रंप के पसंदीदा आइसक्रीम तक को शामिल किया।
