Get App

रूस में सरकार ने ब्लॉक किया WhatsApp! अधिकारी बोले- ऐप पर आतंकवाद और धोखाधड़ी की प्लानिंग होती है

इससे पहले, Meta कंपनी के स्वामित्व वाले WhatsApp ने कहा था कि रूसी अधिकारियों ने ऐप के एक्सेस को सीमित करने की कोशिश की है। यह बयान उस समय आया जब टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव ने भी मॉस्को पर अपने प्लेटफॉर्म की पहुंच रोकने का आरोप लगाया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 5:51 PM
रूस में सरकार ने ब्लॉक किया WhatsApp! अधिकारी बोले- ऐप पर आतंकवाद और धोखाधड़ी की प्लानिंग होती है
रूस में बंद हुआ WhatsApp, क्रेमलिन ने किया ब्लॉक!

रूस ने मैसेजिंग ऐप WhatsApp को देश के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में ब्लॉक कर दिया है। गुरुवार को क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “ऐसा फैसला लिया गया है और इसे लागू भी कर दिया गया है।” उन्होंने बताया कि यह कदम WhatsApp की “रूसी कानूनों का पालन न करने की अनिच्छा” के कारण उठाया गया।

इससे पहले, मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले WhatsApp ने कहा था कि रूसी अधिकारियों ने ऐप के एक्सेस को सीमित करने की कोशिश की है। यह बयान उस समय आया जब टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव ने भी मॉस्को पर अपने प्लेटफॉर्म की पहुंच रोकने का आरोप लगाया था।

WhatsApp ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज रूसी सरकार ने WhatsApp को पूरी तरह ब्लॉक करने की कोशिश की, ताकि लोगों को सरकारी निगरानी वाले ऐप की ओर धकेला जा सके। 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को सुरक्षित और निजी संवाद से अलग करना एक गलत कदम है और इससे रूस में लोगों की सुरक्षा कम होगी। हम यूजर्स को जोड़े रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

रूसी समाचार एजेंसी TASS से बातचीत में पेसकोव ने कहा कि अगर मेटा कंपनी स्थानीय नियमों का पालन करती है, तो WhatsApp को बहाल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें